प्रयोगशाला में बदला तितली के पंखों का रंग!
(International)
वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रयोगशाला में तितली के पंखों का रंग बदलने में कामयाबी हासिल की है। अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भूरे रंग के पंखों वाली तितली के पंखों को बैगनी में बदल दिया। यूनिवर्सिटी में परिस्थिति विज्ञान और विकासमूलक जीवविज्ञान के पूर्व प्रोफेसर एंटोनिया मोंतेरो के मुताबिक, हमने बिना यह जाने कि तितली के पंखों के लिए यह रंग पाया जा सकता है या नहीं, उसके लिए एक रंग की कल्पना की और फिर इसके लिए क्रमानुसार तितलियों का चयन किया। मोंतेरो और उनकी टीम ने बाइसाइकल्स एनायनना के पखों का रंग भूरे से बैंगनी किया। इस तितली का चयन इसलिए किया गया क्योंकि इसकी कजन स्पेसीज में स्वतंत्र तौर पर दो बार बैंगनी रंग पाया गया था। अभी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि प्रकृति में रंग कैसे पैदा होता है, हालांकि शोधकर्ताओं ने हाल के वर्षो में विस्तृत रूप से इस प्रक्रिया का अध्ययन किया है। रंग बदलने की प्रक्रिया के तरीकों में ज्यादातर वैज्ञानिक पहले प्रकृति में एक मनचाहा रंग पाने का प्रयास करते हैं और बाद में लैब में इसकी नकल करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।