सऊदी अरब ने देश के पुरुषों को चार देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और अफ्रीकी देश चाड की महिलाओं से विवाह करने पर रोक लगा दी है। एक अनुमान के मुताबिक इन चारों देशों की करीब पांच लाख महिलाएं सऊदी अरब में रह रही हैं। सऊदी मीडिया के अनुसार मक्का पुलिस के निदेशक मेजर जनरल आसिफ अल कुरैशी ने बताया कि विदेशी महिला से शादी करने की अनुमति देने से पहले अतिरिक्त औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। विदेशी महिला से शादी की इच्छा रखने वाले सऊदी पुरुष के लिए यह शर्त है कि उसकी आयु 25 साल से अधिक होनी चाहिए। उसे स्थानीय जिला मेयर से पहचान दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के साथ अन्य पहचान पत्रों व अपने फैमिली कार्ड की कॉपी भी देनी होगी। यदि आवेदक पहले से विवाहित है तो उसे ऐसा मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिससे पता चले कि पहली पत्नी बीमार या अपंग है या बच्चे पैदा करने में सक्षम नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।