बगदाद: कार विस्फोट से शिया बहुल इलाकों में 41 की मौत
(International) इराकी चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक बगदाद के शिया बहुल इलाकों में कार बम विस्फोटों से 41 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पहला हमला शाम को शहर के पूर्व में सद्र सिटी के बाजार में हुआ जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और 34 जख्मी हो गए। बाद में रात में विस्फोटकों से लदी एक और कार पड़ोस के उर इलाके में फट गई, जिसमें 11 और लोग मारे गए। यह इलाका भी शिया बहुल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।