एमएच-17 की खोज सुरक्षा चिंताओं की वजह से निलंबित: डच प्रधानमंत्री
(International) डच नेता ने हेग में कल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कीव और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच तनाव बढ़ रहा है और वे क्षेत्र में लड़ रहे हैं। ऐसे में अवशेषों की तलाश जारी रखना बहुत असुरक्षित हो गया है। एम्स्टर्डम से कुआलालंपुर जा रहे बोइंग 777 को 17 जुलाई को संभवत: विद्रोहियों ने मार गिराया था। इस घटना में 298 लोग मारे गए थे। अमेरिका का कहना है कि विद्रोहियों ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागकर विमान को गिराया और इस मिसाइल की आपूर्ति रूस ने की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।