(International)
एक महीने की लड़ाई के बाद 72 घंटे के युद्धविराम से दोनों ओर लाखों लोगों को राहत मिली है । इस लड़ाई में अब तक करीब 1,900 फलस्तीनी और इजरायल में 67 लोग मारे जा चुके हैं । एक इजरायली अधिकारी ने कल बताया कि इजरायल संघषर्विराम को शुक्रवार की समयसीमा से और आगे बढ़ाने पर सहमत हो गया है । अधिकारी के हवाले से यरूशलम पोस्ट ने कहा, ‘इजरायल ने बिना शर्त 72 घंटे के संघषर्विराम को स्वीकार किया और बिना शर्त युद्धविराम को विस्तारित करने की इच्छा रखता है ।’ इजरायली अधिकारियों ने कहा कि देश ने गाजा में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिन के युद्धविराम को विस्तारित करने की पेशकश की है । लेकिन हमास के उप नेता मूसा अबू मरजुक ने इससे इनकार किया कि युद्धविराम के विस्तार पर कोई समझौता हुआ है। वह काहिरा में मिस्र समर्थित वार्ता में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं । उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘युद्धविराम को बढ़ाने का कोई समझौता नहीं हुआ है।’ हमास के प्रवक्ता सामी अबू जुहरी ने कहा, ‘‘युद्धविराम विस्तार के बारे में कोई भी खबर निराधार है ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।