इराक में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिका करेगा हवाई हमले
(International)
इराक में पिछले काफी समय से जारी आईएसआईएस के हमले के बाद पूरी दुनिया में उठापटक हो रही थी। खुद इराक भी आईएसआईएस के हमलों से परेशान था और उसने कई देशों से मदद भी मांगी थी। जिसके बाद रुस ने इराक को सहायता भी दी। अब अमेरिका ने भी इराक पर हमले करने को हरी झंडी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सेना को इराक में आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाके में हवाई हमले करने को हरी झंडी दे दी है। जिसके आतंकी गुट आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिकी हमला किया जाएगा। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही गुरुवार को आतंकियों ने काराकुष शहर पर कब्जा कर इसे नया देश घेाषित किया था। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उन्होंने मानवीय संकट के बीच इराक में लक्षित हवाई हमले और हवाई मार्ग द्वारा सहायता पहुंचाने को स्वीकृति दी है। ओबामा ने एक भाषण में कहा कि उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर चरमपंथियों के खिलाफ हवाई हमले को स्वीकृति दे दी है। जिन्होंने इराक के कुर्दीश इलाके में बढ़त बना ली है और देश के सबसे बड़े बांध को गुरुवार को कब्जे में ले लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।