रेजीडेंटों की हड़ताल समाप्त.....आज शाम तक डाॅक्टर लौटेंगे काम पर
(Amber, Jaipur) जयपुर के एसएमएस अस्पताल के रेजीडेंट डाॅक्टर की हड़ताल खत्म हो गई है। गणगौरी अस्पताल में मारपीट के मामले को लेकर दो दिनों से गणगौरी, जनाना और महिला अस्पताल में रेजीडेंट्स की हड़ताल जारी थी। गुरूवार की घटना के बाद एसएमएस, जेकेलोन और अन्य अस्पतालों में भी रेजीडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। इस कारण एसएमएस के वार्डो और आईसीयू में मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उधर, घटना से आक्रोशित रेजीडेंट डॉक्टरों ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष नेपालिया के साथ वार्ता की। समझाइश के बाद रेजीडेंटों की हड़ताल खत्म हो गई है। इसमें 7 अस्पतालों के डाॅक्टर हड़ताल पर थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।