असवाल पर एसीबी का शिकंजा............कम्प्यूटर सहित कई फाइलें जब्त
(Amber, Jaipur) नगर निगम अधिशाषी अभियंता पुरूषोत्तम जेसवानी सहित नगर निगम सीईओ लालचंद असवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। नगर निगम में सोमवार को एसीबी टीम आरोपी जेसवानी का दफ्तर खंगालती रही। छह कर्मचारियों से पूछताछ की गई, वहीं जेसवानी को 14 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया गया है। निगम कार्यालय में दिनभर चली कार्रवाई के दौरान एसीबी ने लेखा और भुगतान शाखा से जेसवानी का कम्प्यूटर और फाइलें जब्त कर ली हैं। जयपुर नगर निगम के एक्सईएन पुरुषोत्तम जेसवानी की 15 लाख रुपए और टेंडर संबंधित 46 फाइलों के साथ गिरफ्तार करने के बाद आमजन और जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया आने लगी है। आमजन का कहना है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और इन्हे संरक्षण देने वाले आला अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आमजन का तो ये भी कहना है कि नगर निगम में बिना पैसे कोई काम नहीं होता। वही नगर निगम के निर्दलिय पार्षद सुशील शर्मा का कहना है कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।