अमेरिका के ओरेगन प्रांत में एक सड़क पर तब जाम की नौबत आ गई जब सड़क पार कर रहे एक मुर्गे को रास्ता देने के लिए वाहनों को रुकना पड़ा। एक ओरेगन निवासी ने पुलिस को कॉल करके बताया कि एक मुर्गे की वजह से ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया है क्योंकि मुर्गा सड़क पार करने के लिए काफी वक्त ले रहा है। पहले तो पुलिस को लगा कि कोई मजाक कर रहा है लेकिन कॉलर ने पुलिस को आश्वस्त किया कि यह कोई प्रैंक कॉल नहीं है और वाकई मुर्गे द्वारा सड़क के बीचो-बीच जाने और फिर बेहद धीमी गति से रोड क्रॉस करने के प्रयास के कारण गाडियां लगभग रूक गई हैं। हालांकि पुलिस जबतक बताए गए स्थान पर पहुंची मुर्गा वहां से फुर्र हो चुका था लेकिन मुर्गे द्वारा सड़क पार करने की इस अजीबोगरीब घटना पर लोग तरह-तरह के चुटकले शेयर कर रहें हैं पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि जानवरों द्वारा सड़क पार करने की घटना मजाक का विषय नहीं है। इस बार भले ही कोई दुर्घटना नहीं हुई पर ऐसे हालात कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।