(India)
आमतौर पर एक इंसान का मस्तिष्क दो भागों में बंटा होता है और दोनों भाग आपस में तंत्रिकाओं के जाल के द्वारा जुड़े होते हैं, जिन्हें महासंयोजिका (कॉर्पस कॉलसम) कहते हैं। लेकिन एक वेबसाइट के मुताबिक, एच. डब्ल्यू. नाम के इस 88 वर्षीय व्यक्ति के मस्तिष्क में कॉर्पस कॉलसम नहीं है। उनके मस्तिष्क में दो भागों को जोड़ने वाली मुख्य वाहिका गायब है। चिकित्सकीय भाषा में कहें तो एच. डब्ल्यू. कॉर्पस कॉलसम में एजेनेसिस की समस्या से पीड़ित हैं। अर्थात जन्म के समय से ही उनके मस्तिष्क की यह संरचना गायब है। चिकित्सकों के लिए यह बड़ी ही हैरतअंगेज बात है, कि एच. डब्ल्यू. ने इस समस्या के साथ फौज में एक सामान्य जीवन जिया और सेवानिवृत होने के बाद भी सामान्य कामकाजी जीवन जिया। हाल ही में वह याददाश्त की मामूली समस्या को लेकर चिकित्सक से मिले। वेतरंस अफेयर्स ईस्टर्न कोलोरैडो हेल्थ केयर सिस्टम के चिकित्सक ने कहा, "यह मामला दिमाग के विकास के लचीलेपन की ओर ध्यान खींचता है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।