(International)
एक ऐसा ही मामला अमेरिका के फीलाडेल्फिया शहर में उजागर हुआ है जहां एक चोर ने केले के दम पर ग्रॉसरी की दुकान लूट ली। दुकान लूटने के बाद चोर बड़े आराम से अपनी साइकिल पर सवार होकर चलता बना। चोरी की इस दिलचस्प घटना का वीडियो वायरल हो चुका है और पुलिस इस शातिर चोर को पकड़ने के लिए लोगों से मदद की मांग की है। दरअसल इस शख्स ने दुकान में घुसने के बाद एक केला चुराया और उसे अपने कपड़ों में छुपा लिया। चोर काउंटर तक पहुंचने के लिए अपनी बारी का इंतजार करता रहा। काउंटर पर पहुंचने के बाद चोर ने दुकानदार को धमकाया। दुकानदार चोर के कपड़ों में छिपे केले को गन समझ बैठा और एक-एक करके पूरी दुकान उसके सुपुर्द कर दी। इस चोर के बारे में सुराग पाने के लिए फिलाडेल्फिया पुलिस ने वीडियो जारी किया है। खास बात है कि चोर ने लूटने से पहले दुकानदार से सिगरेट भी ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।