(India)
एक अरब समाचारपत्र की गुरुवार की रपट के अनुसार, यह युगल पिकनिक पर गया था और वे जब घर लौटे तो पत्नी बच्चों को कार से उतारने के लिए पहले उतर गई और उसके बाद घर के अंदर चली गई, पति ने पत्नी को कार का दरवाजा बंद करने के लिए बुलाया, लेकिन उसने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उसे दरवाजा खुद बंद कर देना चाहिए, क्योंकि वह उसके ज्यादा पास है, पत्नी की इस बात पर आगबबूला हुए पति ने जवाब में कहा, "तुमने मुझे मना किया, अगर तुमने दरवाजा बंद नहीं किया, तो मेरे घर में कदम मत रखना." जिसके बाद पत्नी वहां से निकलकर अपने पिता के घर चली गई, कई लोगों ने दंपत्ति के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने सारी कोशिशों को यह कहते हुए नजरअंदाज कर दिया कि वह ऐसे 'गैरजिम्मेदार' आदमी के साथ नहीं रहना चाहती, एक शोध के अनुसार, सऊदी अरब में 15 साल की उम्र से ऊपर के हर 1,000 मर्दो में से 2.5 तलाक लेते हैं
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।