(India)
मीडिया रिपोर्टो में अमरीका के परिवहन सचिव एंथनी फॉक्स के हवाले से कहा गया, एफएए ने छह एरियल फोटो एवं वीडियो प्रोडक्शन कंपनियों को नियामक छूट दी है। यह नेशनल एयरस्पेस सिस्टम में फिल्म और टेलीविजन उद्योग को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) का इस्तेमाल करने देने की दिशा में पहला कदम है। फॉक्स ने कहा कि प्रस्तावित कार्यो में इस्तेमाल होने वाले यूएएस को एफएए द्वारा जारी उड़ान योग्यता प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। यह उड़ान प्रमाणपत्र उन जांच पर आधारित होते हैं, जिनमें बताया जाता है कि वे (यूएएस) राष्ट्रीय हवाईक्षेत्र उपयोगकर्ताओं या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं। छूट पाने वाली कंपनियों को दिखाना पड़ा था कि उनके यूएएस ऑपरेशन सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेंगे या नियमों के समतुल्य सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।