(India)
सर्वेक्षण में शामिल करीब 82% व्यक्तियों का मानना था कि इंटरनेट से नहीं जुड़े रहने पर उन्हें कुछ खोने का डर रहता है। टाटा कम्युनिकेशंस ने अपनी कनेक्टेड वर्ल्ड-2 रिपोर्ट में कहा, भारत में करीब 46% लोगों ने कहा कि वे प्रतिदिन 6 घंटे अथवा इससे अधिक समय इंटरनेट पर बिताते हैं। सर्वेक्षण में फ्रांस, जर्मनी, भारत, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन के करीब 9,417 इंटरनेट प्रयोक्ताओं को शामिल किया गया। सर्वेक्षण में भारत के 2,117 इंटरनेट उपयोक्ता शामिल किए गए। रिपोर्ट के अनुसार करीब 56% भारतीयों ने कहा कि वह बगैर इंटरनेट के पांच घंटे से अधिक नहीं रह सकते हैं। भले ही भारतीय पुरुष, महिलाओं के मुकाबले अधिक समय इंटरनेट पर बिताते हैं, करीब 21 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट के बगैर असहज महसूस करती हैं, जबकि केवल 16 प्रतिशत पुरुषों को बिना इंटरनेट के कुछ खोया हुआ सा लगता है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।