छात्रों ने बनाये बेकार कैसेट की रील से कपड़े
(India) हरियाणा के रोहतक के फैशन डिजाइनर छात्रों के एक समूह ने कच्चे माल के रूप में बेकार हो चुके सामानों का उपयोग नये और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार किये हैं, स्टेट यूनिवर्सिटी आफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के स्टेट इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन के छात्रों ने यहां प्रदर्शनी में अपने उत्पादों को दिखाया, ‘सस्टेनेबल डिजाइन-एन इनिशिएटिव टूवार्डस ग्रीन डिजाइन’ विषय से आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों को दिखाया गया है जिसमें बेकार पालीथीन बैग से बने बैग, बेकार मोबाइल फोन से कार्ड होल्डर्स और पेन स्टैंड शामिल हैं, इतना ही नहीं जैकेट और हॉट पैंट उपयोग किये गये शर्ट के कालर और कफ एवं लेनिन से बनाये गये हैं, साथ ही इसमें पालीथीन की बोरियों का भी इस्तेमाल किया गया है,
इसके अलावा छात्रों ने बेकार कैसेट की रील से कपड़े और बैग बनाये हैं, संस्थान के विभाग से जुड़े वजाहत हुसैन ने कहा कि प्रदर्शनी में जो उत्पाद पेश किये गये हैं, वह अनूठे हैं, यह डिजाइन, इंजीनियरिंग एवं विज्ञान तथा नवप्रवर्तन का बेजोड़ नमूना है

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।