(India)
एक अनुसंधान से पता चला है कि फेसबुक जैसे सोशल साइटों का अधिक इस्तेमाल करने वाले शिथिल हो रहे हैं। ऐसे लोगों का अपने ऊपर नियंत्रण भी कम हो रहा है और वे नशीले पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। अल्बानी विश्वविद्यालय की मनोविज्ञानी जुलिया होर्मेस ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के 292 ग्रैजुएट पर यह शोध किया। शोध में शामिल विद्यार्थियों में से 90 फीसदी फेसबुक पर सक्रिय हैं और इंटरनेट पर बिताए गए कुल समय का एक तिहाई सोशल साइटों पर व्यतीत करते हैं। सोशल साइटों के उपयोग करने वाले लोगों में 10 फीसदी को इसकी लत लग चुकी है। एक वेबसाइट पर प्रसारित शोध में अनुसंधानकर्ता ने कहा कि इस शोध में हिस्सा लेने वाले लोगों को जब फेसबुक से दूर रखा गया और सोशल साइट का इस्तेमाल के समय का गैप बढ़ा दिया गया तो पाया गया कि वे चिड़चिड़े हो गए हैं। इसके अलावा शोध में हिस्सा लेने वाले लोग अपने आवेग पर नियंत्रण पाने की समस्या से भी ग्रस्त पाए गए, जो मादक पदार्थों के सेवन को बढ़ा सकता है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।