सामान्य नाक-नक्श वाले लोग ज्यादा भरोसेमंद
(India) एक शोध में पाया गया है कि सामान्य नाक-नक्श वाले लोग खूबसूरत चेहरे वालों की अपेक्षा ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं, न्यूजर्सी की प्रिंसटन युनिवर्सिटी एवं नीदरलैंड्स की रैडबाउड युनिवर्सिटी निजमेगन के शोधकर्ता कार्मेल सोफर ने बताया, "किसी इंसान का चेहरा पारंपरिक तौर पर संभवत: उसकी सांस्कृति संबद्धता और परिचय का संकेत देता है, शोध के निष्कर्ष सामाजिक धाराणाओं को समझने खासकर विभिन्न सांस्कृतिक धाराणाओं और बातचीत को समझने के मायने में महत्वपूर्ण रूप से प्रभावी हैं." इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने सामान्य नाक-नक्श वाले 11 चेहरों और आकर्षक चेहरों को वरीयता क्रम में रखा और कुछ महिला प्रतिभागियों से सुंदरता और विश्वसनीयता के आधार पर इन चेहरों की रेटिंग करने के लिए कहा गया, प्रयोग के नतीजे के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि जो चेहरा जितना कम सुंदर और औसत बताया गया, विश्वसनीयता के आधार पर वहीं चेहरा सबसे अधिक भरोसेमंद पाया गया, शोधकर्ताओं के अनुसार, "विश्वसनीयता के दृष्टिकोण पर चेहरे के पारंपरिक प्रभाव को दर्शाने के लिए किए गए शोध से चेहरे के पारंपरिक प्रभाव और सामाजिक दृष्टिकोण के संबंध में नया खुलासा हुआ है." यह शोध जर्नल साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित हुआ है

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।