बेहोश मरीज के साथ सेल्फी लेना डॉक्टरों के लिए भारी पड़ा
(India)



चीन में ऑपरेशन के दौरान मरीज के साथ सेल्फी लेना डॉक्टरों के लिए मुश्किल का कारण बन गया। शियान शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बेहोश मरीज के साथ सेल्फी खींचने वाले करीब दर्जनभर मेडिकलकर्मियों में से 3 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि बाकी को कड़ी प्रशासनिक चेतवानी दी गई है। चीन के एक अखबार के मुताबिक, इस सेल्फी को एक महिला ने चीन की लोकप्रिय नेटवर्किंग मोबाइल ऐप श्वीचैटश् पर लीक कर दिया। इस सेल्फी को खूब शेयर किया गया और कई लोगों ने मरीज के साथ खिंची तस्वीरों पर नाराजगी जताई। लोगों ने इसे मरीज और पूरे मेडिकल प्रफेशन का अपमान बताया। तस्वीर में ऑपरेशन थियेटर के अंदर बेहोश मरीज के आगे डॉक्टर और नर्स दिख रहे हैं। सफल ऑपरेशन के बाद तीन डॉक्टर इस मरीज को टांके लगाते दिख रहे हैं, जबकि बाकी जीत का निशान बना रहे हैं।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।