(India)
सब्जियां और वह भी ऑनलाइन खरीदारी से यदि आपके घर पहुंच जायें तो कैसा रहेगा? महिलाओं के लिए तो यह सुविधा किसी सपने के सच होने जैसी है लेकिन कई पुरुष भी सब्जी मण्डी का शोर और मोल भाव के झंझट से आजादी दिलाने वाली इस सुकूनभरी सेवा का दिल से स्वागत करेंगे, इंदौर में पहला और संभवत मध्यप्रदेश में भी पहला ऑनलाइन सब्जी स्टोर इन्दौरवेज डॉट कॉम खोलने वाले ओमप्रकाश भट्ट ने बताया कि जब घरेलू उपयोग की अनेक वस्तूएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं तो सब्जियां क्यों नहीं, आखिर घर में रोज लगने वाली इस सामग्री के लिये लोगों को उसकी कीमत से ज्यादा अहम समय और श्रम खर्च करना पड़ता है, उन्होंने बताया कि आज कई बड़ी कम्पनियां ई.कामर्स के जरिये करोड़ो का व्यापार कर रही हैं और संचार और तकनीकी घर घर पहुंच चुकी है तो सब्जी और फल के परम्परागत व्यवसाय से हटकर क्यों न इसकी ऑनलाइन खुदरा बिक्री की शुरूआत की जाए, बस इसी विचार ने उन्हें मध्यप्रदेश के इस सबसे बड़े शहर में ऑनलाइन सब्जी स्टोर खोलने की प्रेरणा दी, उन्होंने बताया कि मुम्बई में ऑनलाइन सब्जीवाला डॉट कॉम नामक सब्जी स्टोर पहले से काम कर रहा है, उन्होंने बताया कि उनके ऑनलाइन सब्जी स्टोर में सब्जी, फल के साथ मसाले भी होम डिलीवरी से उपलब्ध हैं, स्टोर द्वारा चार लड़कों के जरिये सुबह 7 से 12 बजे तक और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक घर पहुंच सेवा दी जा रही है
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।