‘ब्रेकअप’ होने के बाद नॉर्मल होने में लगते हैं तीन महीने
(India) ‘जर्नल आफ पाजीटिव साइकोलाजी’ के एक अध्ययन में पाया गया कि ‘ब्रेकअप’ होने के 11 हफ्तों बाद 71 प्रतिभागी अपने रिश्ते के बारे में सकारात्मक तरीके से बताने की स्थिति में आए, वे ‘मैंने अपने बारे में बहुत कुछ सीखा’ ‘मैं एक व्यक्ति के रूप में बेहतर हुआ हूं’ और ‘मैं अब ज्यादा लक्ष्योन्मुखी हूं’ जैसी सकारात्मक बातों पर सहमत हुए, ‘एलीट डेली’ ने खबर दी कि इस अध्ययन के तहत 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के बीच के विश्वविद्यालय के उन 1404 छात्रों पर आनलाइन सर्वेक्षण किया गया जिनका बीते 12 महीनों में कोई महत्वपूर्ण रिश्ता टूटा हो,
एक पहले की अध्ययन में बताया गया था कि जब अप्रत्याशित तौर पर किसी को अस्वीकार किया जाता है तो उसके दिल की धडकनें धीमी पड जाती हैं.

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।