पीरियड के दौरान बढ़ जाती है स्मोकिंग की तलब
(India) क्योंकि मासिक धर्म के दौरान निकोटीन शरीर को निकोटीन की जरूरत बढ़ जाती है, कनाडा के मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय की एड्रीयाना मेंड्रेक के अनुसार, "हमने शोध से जो आंकड़े पाए उनसे पता चला है कि पीरियड के शुरुआती सात दिनों में महिलाओं में स्मोकिंग की ललक नियंत्रण से बाहर होती है." यह शोध स्मोकिंग छोड़ने में लिंग के आधार पर उपचार अपनाने में उपयोगी हो सकता है, मेंड्रेक स्पष्ट करते हुए कहती हैं, "महिलाओं में स्मोकिंग की लत छुड़ाने में मासिक चक्र की जानकारी मददगार साबित हो सकता है." उन्होंने स्पष्ट किया कि मासिक चक्र के दूसरे चरण में ओवुलेशन के बाद महिलाओं के लिए स्मोकिंग की लत को काबू में करना आसान हो जाता है, क्योंकि इस चरण में ओस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, मेंड्रेक ने हालांकि यह भी कहा कि मनोवैज्ञानिक-सामाजिक कारकों को इससे बाहर नहीं रखा जा सकता, शोधकर्ताओं ने एक दिन में 15 से अधिक सिगरेट पीने वाले 34 पुरुषों और इतनी ही महिलाओं पर शोध किया, शोध के दौरान प्रतिभागियों से कुछ प्रश्नावलियां भरवाई गईं और उनके मस्तिष्क का एमआरआई स्कैन भी करवाया गया, प्रतिभागियों को या तो तटस्थ या स्मोकिंग के लिए प्रेरित करने वाली तस्वीरें दिखाते हुए उनके मस्तिष्क का स्कैन किया गया, मेंड्रेक बताती हैं, "स्मोकिंग करने वालों की प्रोफाइल के मुताबिक उन्हें लती बनाने के लिए जिम्मेदार न्यूरोबायोलॉजिकल तंत्र से जुड़ी जानकारी हमें स्मोकिंग की लत छोड़ने के लिए बेहतर इलाज अपनाने में मददगार साबित हो सकती है." यह शोध 'सायकियाट्री' नामक शोध-पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।