सोशल वेबसाइट फेसबुक के जरिये एक व्यक्ति अपने परिवार से 12 साल बाद दोबारा मिल सका। यह मिलन बेहद रोचक अंदाज में हुआ। हुआ यूं कि लंदन में जार्ज नाम का व्यक्ति नाराज होकर घर छोड़कर चला गया। उसने जब सालों बाद मिलना चाहा तो परिजन कहीं और पलायन कर चुके थे। वह सालों उनकी तलाश में इधर-उधर खाक छानता रहा लेकिन वे नहीं मिले। इस बार नववर्ष की पूर्व संध्या पर उसने अपने परिजनों से मुलाकात की इच्छा फेसबुक के जरिये लोगों से शेयर की। इसको काफी लोगों ने शेयर किया और इस तरह वह पोस्ट उसकी बहन तक भी पहुंच गई। उसे देख उसने फौरन 12 साल से गुमशुदा भाई को संपर्क किया। इस प्रकार सालों बाद अपने परिवार से मिलकर वह बेहद खुश हुआ क्योंकि नए साल में उसके लिए इससे बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता था।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।