पालतू कुत्ते के नाम की छह करोड़ रुपये की संपत्ति!
(India)

अमेरिका में 60 साल की एक महिला ने आभूषण, ट्रस्ट फंड और एक घर समेत दस लाख डॉलर (करीब छह करोड़ रुपये) की संपत्ति की वसीयत अपने पालते कुत्ते के नाम कर दी है। न्यूयॉर्क की रोज एन बोल्सनी ने फैसला किया है कि वह अपनी सभी कीमती वस्तुएं माल्टीज टेरियर प्रजाति के अपने पालते कुत्ते बेला मिया के लिए छोड़ेंगी। बोल्सनी के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया, श्हमने उसके (बेला मिया) लिए एक भव्य जिंदगी का फैसला किया है। हम उससे बेहद प्यार करते हैं। उसने महज तीन साल की अवधि में ही इतना कुछ किया है जिसे ज्यादातर लोग पूरी जिंदगी में कर पाते हैं।श्

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।