भिखारियों से सालभर में वसूला 70 लाख रुपये जुर्माना!
(India)
मुंबई में आरपीएफ यानि रेलवे सुरक्षा बल ने रेल और रेल परिसर में भीख मांगने वाले भिखारियों से सालभर में लगभग 70 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। यह आंकड़ा भले चैकाने वाला है पर सच है। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई की लोकल ट्रेनों में पिछले कुछ दिनों में भीख मांगने वालों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। दरअसल लोकल ट्रेनों से मुंबई के लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। ऐसे में भिखारियों के लिए यहां भीख मांगना काफी मुफीद रहता है। लेकिन रेल और रेल परिसर में भीख मांगना कानूनन अपराध है। जिसके तहत आरपीएफ ने सालभर में कुल 64 हजार से ज्यादा भिखारियों पर कार्रवाई की जो रेल परिसर या रेल में भीख मांगते पकड़े गए। हो सकता है कि देश के अन्य हिस्सों में भिखारियों की समस्या इतनी गंभीर न हो पर कई खबरें यह बताती हैं कि देश के कई हिस्सों में भीख मांगना एक संगठित व्यवसाय में बदल चुका है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।