ज्वैलरी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक चोर ने मौका पाकर 8500 पाउंड की एक डायमंड रिंग गटक ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद अदालत ने उसे 9 माह के लिए जेल भेज दिया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राइटन में रेहनुर चैधरी नाम का एक चोर ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचा। यहां उसने डायमंड रिंग दिखाने के लिए कहा। रिंग दिखाते हुए अटेंडर को शक हुआ की रेहनुर ने एमराल्ड कट से बनी एक बड़ी रिंग निगल ली है। दुकानदार ने पुलिस को बुलाया और जिसने रेहनुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लाई जहां उसे एक दिन में 6 बार खाना खिलाया गया। रेहनुर को उपयोग के लिए शुष्क शौचालय दिया गया ताकि रिंग निकल आए लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने रेहनुर को चोरी के अरोप में ब्राइटन अदालत में पेश किया। यहां दुकान की अटेंडर, लिली जॉर्डन ने बयान दिया की उसने आरोपी को छह रिंग दिखाई थी। रिंग दिखाते वक्त उसका ध्यान भटका और आरोपी ने एक नकली रिंग से असली को बदल दिया। उसे शक है कि आरोपी ने रिंग बदलने के बाद असली रिंग निगल ली थी।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।