पालतू कुत्तों का सामूहिक विवाह समारोह!
(India)


शादी के खूबसूरत कपड़ों में सजे दूल्हा-दुल्हन के 21 जोड़े और हर्षोल्लास का माहौल, लेकिन यह सामूहिक विवाहोत्सव इंसानों की नहीं बल्कि पालतू कुत्तों का था। बीजिंग में हुए अपनी तरह के इस पहले विवाह समारोह में कुत्तों की 21 जोडियों की शादी कराई गई। विवाह में शामिल हुए कई कपल्स अपने मालिकों के साथ बीएमडब्लू और हमर जैसी महंगी कारों में विवाह स्थल पर पहुंचे। सभी जोड़े महंगे और खूबसूरत कपड़ों से सजे थे। इनमें से एक कुत्ते की मालकिन और इस शादी समारोह की मेहमान मिस ली ने कहा, मैने इससे पहले कई शादियां अटेंड की है पर मैं पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रही पालतू जानवरों की शादी की गवाह बन रही हूं। इन प्यारे पेट्स की शादी होते देखना और इनकी कहानियां सुनना वाकई में शानदार है। यह समारोह एक ऐप डेवलपमेंट कंपनी और पेट्स के मालिकों ने मिल कर आयोजित किया था। इस ऐप कंपनी के अधिकारी ने बाताया कि यह हमारी पहली कोशिश थी पर आगे भी हम इस तरह के आयोजन करते रहेंगे जिससे पेट्स की सामाजिक जीवन में प्रगति हो। हमारी कोशिश है कि पेट्स के प्रति लोग ज्यादा सद्भाव दिखाएं।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।