आठ साल बाद महिला को मिली खोई हुई बेटी!
(India)
एक अजीबोगरीब घटना में एक मां को उनकी आठ साल से खोई हुई बेटी मिल गई है। मेक्सिको के एक जज ने अमेरिकी महिला को उनकी खोई हुई बेटी वापस कर दी है। पिछले आठ सालों से अपनी बेटी की ढूंढ़ रही मां का इंतजार खत्म हो गया। मामला थोड़ा पेचीदा था। दरअसल एलोन्ड्रा डियाज नाम की इस लड़की को उसके पिता साल 2007 में मैक्सिको ले गए थे। और उसकी मां गार्सिया को बताया भी नहीं। इसके बाद गार्सिया ने ये भी कहा कि अगर उसकी बेटी की कस्टडी उसके पिता के पास चली गई तो वो अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। जिसके बाद गार्सिया ने बेटी के खो जाने की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखवाई और आगे की कार्रवाई शुरू कर अपनी खोई हुई बेटी को हासिल कर लिया।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।