प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 4 लाख करोड़ रुपये लागत से शहरी भारत के कायाकल्प की तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत की। इनमें सबसे चर्चित 100 शहरों की स्मार्ट सिटी परियोजना, 500 शहरों में शहरी सुधार और पुनरुद्धार के लिए अटल मिशन (अमृत प्रोजेक्ट ) एवं 2022 तक सबको आवास योजना शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने आवास योजना के लोगो का भी अनावरण किया। लोगो की डिजाइन को अंतिम रूप देने में मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर रुचि ली थी। ये तीनों योजनाएं राज्यों, संघ शासित प्रदेशों व शहरी निकायों के साथ एक साल चले गहन विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई हैं। इन सभी योजनाओं को तैयार करने में प्रधानमंत्री भी शामिल रहे हैं। इन योजनाओं में केंद्र 4 लाख करोड़ का केंद्रीय अनुदान देगा। शहरी विकास मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि तीनों योजनाओं के बारे में शहरी विकास, आवास व शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय प्रधानमंत्री को नियमित प्रेजेंटेशन देते थे मोदी उन्हें और अधिक परिणामदायी बनाने के निर्देश देते थे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।