गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में दिखा सीएम योगी का गोवंश के प्रति स्नेह, खिलाई गुड़-रोटी**
(Gorakhpur, Gorakhpur) गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोवंश के प्रति स्नेह देखने को मिला। गोसेवा के दौरान कई गोवंश मुख्यमंत्री के करीब आने लगे तो उन्होंने उन्हें प्यार से समझाते हुए कहा, ‘चलो-चलो, उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी।’ उनकी पुकार सुनकर गोवंश दूसरी तरफ चले गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई।


गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को दुलार किया और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई। इस दौरान गोवंश के प्रति उनका स्नेहिल व्यवहार देखने को मिला।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।