पांच साल बाद खिला दुनिया का सबसे बड़ा फूल
(India)
पांच साल बाद एक बार फिर टोक्यो में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला है। टोक्यो के जिंदाई वनस्पति उद्यान में टाइटन एरम नाम का यह फूल इसी सप्ताह खिला। इस फूल की ऊंचाई दो मीटर के लगभग है। उद्यान के अधिकारी ने बताया कि इस खास फूल ने सभी को आकर्षित किया है। हरबेसियस श्रेणी का यह फूल 40 साल के जीवनकाल में बमुश्किल तीन से चार बार और दो-तीन दिन के लिए ही खिलता है। पिछली बार उद्यान में 22 जुलाई 2010 को इस प्रजाति का फूल खिला था। इस फूल की खुशबू हालांकि आकर्षक नहीं होती। इससे सड़े हुए मांस जैसी महक आती है। मूल रूप से इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा पर पाए जाने वाला यह फूल तीन मीटर तक के आकार का भी हो सकता है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने इसे संवेदनशील प्रजाति की सूची में शामिल किया है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।