सांप से भी जहरीला है ये मेंढक!
(India)
ब्राजील में ऐसे पहले विषैले मेंढक की खोज की गई है जो शिकार को जहर से मारने के लिए अपने सिर को हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है। यूटा के लोगान स्थित यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी से जुड़े शोधकर्ता एडमंड ब्रॉडी ने कहा कि ब्राजील में मेंढक की दो प्रजातियां पाई गई हैं जिनमें अपने दुश्मन को जहर से मारने की क्षमता है। ये मेंढक अपने सिर पर लगे डंक को दुश्मनों के खिलाफ घातक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ब्रॉडी ने कहा कि वास्तव में एक जहरीले मेंढक की खोज की हमें उम्मीद नहीं थी। इसकी त्वचा से जहर का स्राव ब्रॉथरा सापों की तुलना में कहीं ज्यादा घातक होता है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।