गर्मियों में पैदा होने वाले बच्चों के वयस्क होने पर ज्यादा स्वस्थ और लंबे होने की संभावना होती है। जर्नल हेलियोन में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि गर्मियों में पैदा होने वाली लड़कियां अपेक्षाकृत देर से किशोर होती हैं जो कि वयस्क जीवन में उनके बेहतर स्वास्थ्य का संकेत है। रिसर्चर्स के मुताबिक, ऐसा गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में ज्यादा सूर्य की रोशनी (विटामिन डी) के मिलने की वजह से होता है। कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी के प्रोफेसर सीनियर रिसर्चर जॉन पेरी के मुताबिक, श्हमारा अध्ययन साबित करता है कि जन्म के महीने का विकास और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। लेकिन इसके पीछे की प्रक्रिया को समझने के लिए अभी और शोध किया जाना जरूरी है।श् रिसर्च में ब्रिटेन के लगभग पांच लाख लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें देखा गया कि क्या जन्म के महीने का जन्म के वजन, किशोर काल और वयस्क कद पर भी प्रभाव होता है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।