दिल के लिए अच्छा है जानवरों का पालना
(India)

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जिनके पास पालतू कुत्ते होते हैं, उनका रक्तचाप कम और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियमित रहता है। उनमें मोटापा और अवसाद होने की संभावना भी कम होती है। हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं आईएमए के ऑनरेरी सेक्रेटरी जनरल डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया, ‘इस बारे में कई शोध सामने आ चुके हैं, जिनसे पता चलता है कि जिन लोगों के पास पालतू कुत्ता होता है, उनमें कोलेस्ट्रॉल और टरिगलीस्राइड का स्तर कम होता है।श् उन्होंने कहा कि यह हाईपरटेंशन और मोटापे के खतरे को भी कम करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कुत्ता होने से शारीरिक गतिविधि बढ़ती है और तनाव कम करने में मदद मिलती है। यह घर पर सकारात्मक माहौल बनाता है और खुशियां बढ़ाने में मदद करता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा, श्कुत्ते को रोज सैर करवाने से आपको भी धूप में जाने का मौका मिलता है, जिससे आपका शरीर उचित मात्रा में विटामिन-डी सोख लेता है, जो कि सेहतमंद दिल के लिए बेहद जरूरी है।’ उन्होंने बताया कि नियमित तौर पर कुत्ते के साथ खेलने और उसका ख्याल रखने ये आपका रक्तचाप संतुलित रहता है और तनावमुक्त करने वाले हार्मोन ऑक्सीटोसिन निकलते हैं, जिससे तनाव पैदा करने वाला हार्मोन कोर्टिसोल कम होता है। डॉ. अग्रवाल के मुताबिक, श्जानवर बहुत अधिक देखभाल और प्यार की मांग करते हैं। उनकी सेहत का भी खूब ध्यान रखना पड़ता है, जिसके बदले आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। अगर आप इसके लिए तैयार हैं तो फिर आपको इन्हें रखने में कोई बाधा नहीं आएगी।श्

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।