52 साल से ऑटो चोरी कर रहे ऑटो लिफ्टर को पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने फिर पकड़ा है। बताया जा रहा है ये दिल्ली ही नहीं देश का सबसे बुजुर्ग ऑटो लिफ्टर है। यही नहीं ये हैण्डराइटिंग एक्सपर्ट भी है जिसकी वजह से ये हरियाणा में कई जजों के फर्जी तबादले भी कर चुका है। 77 साल के धनी राम मित्तल नाम के इस चोर को पश्चिमी दिल्ली ने पश्चिम विहार से पकड़ा है। इसे सुपर नटवर लाल के नाम से भी जाना जाता है।चंडीगढ़ की अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।ये 1964 से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इस पर 127 से अधिक क्रिमिनल केस दर्ज है। ये केस दिल्ली समेत हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में दर्ज है। इसके अलावा इस पर दकचे, जंकं के तहत भी मामले दर्ज है। झज्जर में एक बार फर्जी हस्ताक्षर कर खुद को वहां का जज तैनात कर दिया था।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।