लंदन में अमेजन ने की पहली ड्रोन डिलीवरी
(India)
ऑनलाइन शॉपिंग ने लोगों को जिंदगी को काफी हद तक आसान कर दिया है। बस ऑर्डर करो और कुछ ही दिनों में सामान खुद आपके घर पहुंच जाता है। लेकिन कुछ उपभोक्ताओं का मानना है कि सामान की डिलिवरी में बहुत वक्त लगता है। एमेजन ने इसी परेशानी को समझते हुए अपनी पहली ड्रोन डिलीवरी की है, वो भी कस्टमर के ऑर्डर देने के महज 13 मिनट में। दरअसल लंदन के कैंब्रिज में रहने वाले रिचर्ड बी ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट एमेजन से एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदा साथ में रिचर्ड ने एक पॉपकॉर्न का पैकेट भी खरीदा। ऑर्डर बुक होते ही एमेजन के दफ्तर से होता हुआ मैसेज उसके वेयरहाउस में पहुंचा, वहां मौजूद कर्मचारी ने तुरंत खरीदा गया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पॉपकॉर्न का पैकेट एक डिब्बे में पैक कर एस्केलेटर पर रख दिया। यहां से ये पैकेट वेयरहाउस के बाहर तैयार खड़े ड्रोन तक पहुंचा। बुक होने से लेकर सामान ड्रोन तक पहुंचने में 6 मिनट लग चुके थे, इसलिए ड्रोन ने सामान के डिब्बे को बिना देर लगाए पिक किया और कंप्यूटर से मिले पते की ओर उड़ चला। करीब 7 मिनट की उड़ान भरने के बाद उसने रिचर्ड के घर के बाहर बने कंपाउंड में सामान को डिलीवर कर दिया। सामान डिलीवर होते ही एमेजन के दफ्तर को डिलीवरी का मैसेज भी ड्रोन में लगी मशीनों से मिल गया। रिचर्ड ने शायद उम्मीद भी नहीं की होगी कि उनका खरीदा सामान कुछ ही मिनटों में उनके पास तक पहुंच जाएगा।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।