आक्रोश रैली : कांग्रेस के दबाव में माफ हुआ यूपी के किसानों का कर्ज- राहुल गाँधी
(Banswara, Banswara) कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित किसान आक्रोश आंदोलन में बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सिद्धारमैया और पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आते ही 24 घंटों में किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि बीजेपी ने भी दबाव में आकर उत्तर प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है।

जीएसटी को लेकर भी राहुल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे लागू करने के लिए आधी रात को चुना। मैंने तभी कहा था कि जीएसटी गरीबों के ऊपर लादा गया एक टैक्स है।
राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी लागू करने के लिए बीजेपी सरकार आधी रात को संसद का विशेष सत्र बुला सकती है लेकिन किसान की आवाज को संसद में उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ अमीरों का ध्यान रखती है और गरीबों के बारे में सोचती भी नहीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।