‘यदि मैं नौकरी मांगता तो अरुण जेटली आज इस पद पर नहीं होते’
(India) वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से 80 साल की उम्र में नौकरी मांगने के तंज पर पूर्व फाइनैंस मिनिस्टर यशवंत सिन्हा ने जवाब दिया है। सिन्हा ने जेटली पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यदि मैं नौकरी मांगता तो अरुण जेटली आज उस स्थान पर नहीं होते, जहां वह हैं। देश में आर्थिक गिरावट के माहौल के लिए यशवंत सिन्हा द्वारा खुद को जिम्मेदार ठहराए जाने के जवाब में जेटली ने कहा था कि सिन्हा 80 साल की उम्र में नौकरी मांग रहे हैं। जेटली ने कहा था कि मैं इस स्थिति में नहीं हूं कि पूर्व वित्त मंत्री की हैसियत से अखबार में लेख लिखूं।
जेटली के तंज का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा, 'सरकार स्थिति को समझने में पूरी तरह असफल है। असली चिंता यह है कि वह समस्या को समझने की बजाय खुद की तारीफ करने और अपनी ही पीठ थपथपाने में जुटी है।' सिन्हा ने खुद के मुकाबले उनके ही बेटे जयंत सिन्हा को बयानबाजी के लिए उतारने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सही नहीं है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।