सकल मराठा मोर्चा के नेता प्रवीण पटेल ने बताया कि राज्य की भाजपा नीत सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने में विफल रही है। इसके खिलाफ बुधवार को वे मुंबई में प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही मराठा समुदाय के लोग जेल भरो आंदोलन का आयोजन करेंगे। मराठा संगठनों ने कहा कि उनकी आरक्षण की मांग के समर्थन में नौ अगस्त को मुंबई में एक महारैली की जाएगी।
महाराजा शिवाजी के वंशज छत्रपति राजाराम पर आधारित एक किताब के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि केवल भावनाओं के आधार पर फैसला नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में मराठा संगठनों की ओर से आरक्षण की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाओं और कथित तौर पर खुदकुशी किए जाने के मामले को निराशाजनक करार दिया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।