प्रदेश सीएम अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज झुंझुनू के दौरे पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामनारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सीएम और डिप्टी सीएम झुंझुनू आएंगे। गहलोत जयपुर से चार्टर प्लेन से और पायलट दिल्ली से हेलीकॉप्टर से झुंझुनू हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से विधर्ती भवन पहुंचेगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस सभा में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह प्रभारी तरुण कुमार, शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई नेता शामिल होंगे। झुंझुनू की सभा के बाद गहलोत हरियाणा जायेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।