प्रदेश में 49 निकायों के 2105 वार्डों पार्षदों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जिनके लिए मतदान 16 नवंबर को होगा। वार्डों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम 1 नवंबर को प्रारम्भ हुआ था। लेकिन 1 और 2 नवंबर को काफी कम संख्या में उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने पहुंचे। बड़ी संख्या में वार्डों में तो पहले दो दिन में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका था।
5 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 6 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। और 7 और 8 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 9 नवम्बर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 14 नवंबर की शाम तक चुनावी शौर थम जाएगा और 16 नवम्बर वार्ड पार्षदों के लिए मतदान होगा। 19 नवम्बर को मतगणना होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।