जयपुर में 19 फरवरी को कांग्रेस का खुला अधिवेशन
(Rajasthan, India) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन 19 फरवरी को होने जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि अधिवेशन में मंत्रियों की कार्यशैली और नौकरशाही के हावी होने से नाराज कांग्रेसी नेताओं का गुस्सा फूट सकता है। राजनीतिक नियुक्तियों से वंचित रहे विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के निशाने पर अफसरशाही रहेगी।
वहीं दूसरी ओर नाराज कांग्रेस नेता इस अवसर का उपयोग मंत्रियों की कार्यशैली को निशाने बनाने के लिए करने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिनों तक पहले नाराजगी राजनीतिक नियुक्तियों में देरी को लेकर थी। साथ में मंत्रियों की कार्यशैली और सरकार में नौकरशाही के हावी होने को लेकर थी। राजनीतिक नियुक्तियां होने के बाद इस मुद्दे पर नाराजगी कम हुई है। लेकिन मंत्रियों की कार्यशैली और नौकरशाह के बर्ताव को लेकर नाराजगी बनी हुई है। कुछ कांग्रेसी नेता महत्वपूर्ण पदों पर ब्यूरोक्रेट्स को नियुक्तियां देने से गुस्से में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।