स्पीच के बाद अकेले हैंडशेक करते दिखे बाइडेन, सामने कोई नहीं था; सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
(India) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर चर्चा में दिखे। बाइडेन गुरुवार को उत्तरी कैरोलिना की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में भाषण दे रहे थे। भाषण के खत्म होने के बाद बाइडेन अकेले ही हवा में हाथ मिलते दिखे। इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस कार्यक्रम में बाइडेन के साथ स्टेज शेयर करने वाला कोई नहीं था। उन्हें ये बात याद ही नहीं रही कि मंच पर वो अकेले हैं। भाषण खत्म करने के वह अपने दाहिनी ओर मुड़े और गॉड ब्लेस यू ऑल बोलने के साथ किसी से हैंडशेक करने के लिए हाथ बढ़ाने लगे। इस गलती के बाद बाइडेन अचानक दर्शकों की तरफ घूम गए। उन्हें डिमेंशिया बीमारी का रोगी तक बता दिया। वहीं विपक्ष भी उनकी बढ़ती उम्र को लेकर उन पर निशाना साध रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।