उदयपुर: चिंतन शिविर के भाषण की खास बातें, इन मंत्रों से कांग्रेस में जान फूंक पाएंगे राहुल ?
(Udaipur, Udaipur) राजस्थान के उदयपुर में तीन दिन तक चले चिंतन शिविर में खूब लंबी-चौड़ी बातें हुईं। नेताओं ने जहां एक तरफ अलग-अलग तरह की रणनीतियां बनाईं। वहीं आखिरी दिन राहुल गांधी ने कुछ खास मंत्र देते हुए पार्टी में प्राण फूंकने की कोशिश की है। अब राहुल के ये मंत्र कितने कारगर साबित होंगे, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

राहुल गांधी ने चिंतन शिविर में सबसे बड़ी बात जो कही वह थी जनता से रिश्ता मजबूत करने की बात। उन्होंने जोर देकर कहाकि हमें जनता में पैठ बनानी होगी। यह दिखाता है कि राहुल गांधी को भी इस बात का भी एहसास है कि कांग्रेस ने जनता का भरोसा खो दिया है। उन्होंने कांग्रेस से जनता के पुराने रिश्ते को भी ताजा करने पर जोर दिया। अक्टूबर में कांग्रेस द्वारा यात्रा निकालने का ऐलान भी जनता से जुड़ने की कवायद का ही हिस्सा है।

राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहाकि हमें पसीना बहाना होगा। माना जा रहा है कि इस बात से राहुल गांधी ने उन कांग्रेस नेताओं को मैसेज दिया है जो एसी में बैठकर पार्टी चला रहे हैं। पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद फीका रहा है। पंजाब में उसे सत्ता गंवानी पड़ी। उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन हुआ उल्टा। वहीं उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के लिए स्थिति बेहद शर्मनाक रही। पार्टी चाहेगी कि आने वाले चुनावों में उसका प्रदर्शन बेहतर हो, क्योंकि जिन राज्यों में चुनाव हैं, उनमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता भी दांव पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।