उत्तराखंड में MP के 26 तीर्थयात्रियों की मौत:पन्ना में मृतकों के गृह ग्राम पहुंची पार्थिव देह; आज हुआ अंतिम संस्कार
(India) उत्तराखंड बस हादसे के बाद पन्ना जिले के सभी 25 श्रद्धालुओं की पार्थिव देह खजुराहो लाई गई। देहरादून से एयरफोर्स का स्पेशल प्लेन शाम 6.50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचा। इससे पहले 6.25 बजे को सांसद और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा विमान से एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। पार्थिव देह आने के बाद वीडी शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक-एक करके पार्थिव देह पन्ना जिले में उनके गृहग्राम के लिए रवाना की गई। मंगलवार को सभी का अंतिम संस्कार हुआ।

तीर्थयात्रियों की पार्थिव देह लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा साटा गांव पहुंचे। इस गांव के 8 लोगों की बस हादसे में मौत हो गई थी। वीडी शर्मा ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।