मौसम विभाग ने गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और अरवल में अगले 2 घंटे में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में शाम 6 से रात 9 बजे तक के लिए बारिश का अरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, राजधानी पटना में धूप और छांव का खेल से सुबह से जारी रहा। यहां गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। संभवना है कि यहां भी अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।