(India)
पाकिस्तान एक बार फिर से चीन के आगे नतमस्तक नजर आया है. नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान (Taiwan) यात्रा के विवाद में चीन का साथ देते हुए चीन में पाकिस्तानी राजदूत मोइन उल हक ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) एक-चीन सिद्धांत में दृढ़ विश्वास रखता है और चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है. अपने मूल राष्ट्रीय हित से संबंधित मुद्दों पर पाकिस्तान अपने "आयरन ब्रदर" चीन को पूर्ण समर्थन देना जारी रखेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।