चीन में मंदी की आहट!:अलीबाबा ने 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला, सेल्स में कमी की वजह से उठाया कदम
(India) चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी अलीबाबा ने लगभग 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसकी पीछे की वजह चीन में प्रोडक्ट के सेल्स में कमी और धीमी अर्थव्यवस्था बताई गई। साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट के मुताबिक जून तिमाही के दौरान 9,241 से ज्यादा कर्मचारियों ने हांग्जो स्थित अलीबाबा छोड़ा। इससे कंपनी की कुल कर्मचारियों की संख्या को घटकर 2,45,700 हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।