(India)
सितंबर का महीना शुरू होने वाला है. इस महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे जिसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. बता दें कि कि कुछ छुट्टियां पूरे देश के लिए हैं, वहीं कुछ राज्यों के लोकल त्योहारों के हिसाब से दी गई है. खास बात ये हैं कि ज्यादातर बैंक सार्वजनिक अवकाश के दिन बंद रहते हैं, लेकिन कभी-कभी बैंकों को राज्यों और रीजनल फेस्टिवल के अनुसार भी छुट्टी मिलती है. सितंबर के महीने में कुल 7 दिन रीजनल त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 6 दिन बैंकों में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।