महंगी हो सकती है EMI! खुदरा महंगाई दर में उछाल के बाद आरबीआई फिर बढ़ा सकता है रेपो रेट
(India) अक्टूबर में त्योहारों के सीजन में आपके घर का बजट बिगड़ सकता है. क्योंकि होम लोन की ईएमआई और महंगी हो सकती है. 28 सितंबर से 30 सितंबर तक आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट में 25 से 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है. ऐसा हुआ तो जहां बैंकों से होम लोन से लेकर कार लोन और एजुकेशन लोन लेना महंगा हो जाएगा. पहले से ही जो लोग महंगी ईएमआई की मार से जुझ रहे हैं उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. क्योंकि आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ईएमआई और भी महंगी हो सकती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।