जोमैटो में छंटनी शुरू! कुल वर्कफोर्स में से 4 फीसदी एंप्लाइज को निकालेगी बाहर
(India) जोमैटो में भी कर्मचारियों को छंटनी की तलवार का वार झेलना पड़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के 100 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया भी जा चुका है, फूड एग्रीगेटर एप जोमैटो ने भी कंपनी में छंटनी का रास्ता अख्तियार कर लिया है. इसी हफ्ते जोमैटो ने कंपनी में लोगों को नौकरी से निकालने का काम शुरू कर दिया है. मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में कंपनी को मुनाफे में लाने और इसकी लागत कम करने के क्रम में ये छंटनी की जा रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।